Join us?

मनोरंजन

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के लिए पहले इन हीरोइनों पर हुआ था विचार

नई दिल्ली। स्त्री 2 में अपने ह्यूमर से दिल जीतने वाले राजकुमार राव एक बार फिर बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। अगले महीने उनकी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा में राजकुमार राव के साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी हैं। दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया है। इस बीच डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि तृप्ति डिमरी राजकुमार के अपोजिट फीमेल लीड के लिए पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले चार अभिनेत्रियों पर विचार किया गया था।
राज शांडिल्य ने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी से पहले चार अभिनेत्रियों पर विचार किया था। वह नुसरत भरूचा, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर को फिल्म में लेने का सोच रहे थे। यही नहीं, उनके दिमाग में स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी कास्ट करने का ख्याल आया था। मिड-डे के साथ बातचीत में राज ने कहा-
हमने नुसरत भरूचा, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर पर विचार किया था, लेकिन राज (राजकुमार राव) ने उन सभी के साथ काम किया था। हमने श्रद्धा कपूर के बारे में भी सोचा था, लेकिन राज उनके साथ स्त्री 2 कर रहे थे। फिर हमने तृप्ति को आजमाने के बारे में सोचा। मैंने उनका पिछला काम देखा था और मुझे पता था कि वह एक अच्छी अदाकारा हैं। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर में जब मल्लिका शेरावत नजर आईं तो लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। अब राज ने बताया कि जब उन्होंने मल्लिका के लिए स्क्रिप्ट तैयार की थी तो वह बहुत खुश हुई थीं। डायरेक्टर ने कहा- मल्लिका हैरान थीं कि मैंने उनके बारे में सोचा। उन्हें कहानी पसंद आई और उन्होंने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति का इंतजार कर रही थीं जो उन्हें इस तरह का किरदार दे।
राजकुमार और तृप्ति की ये कॉमेडी फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मुकाबला आलिया भट्ट की एक्शन ड्रामा जिगरा से होने वाला है। देखते हैं दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button