RADA
उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड के 4 जिलों में भूस्खलन का खतरा, भारी बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा

सोनप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। यात्री सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए हैं। बता दें कि रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के लिए आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वंही बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता भी लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है। इधर गौरीकुंड में मलवा हटाने का काम जारी है, जिससे यात्रा को जल्द शुरू किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल उत्तराखंड में इन दिनों भीषण बारिश हो रही है। इसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बीते दिनों सोनप्रयाग में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसमें केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि बाद में सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र के पास फंसे 40 श्रद्धालुओं को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया था।
उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही है। बीते दिनों बरकोट के पास बादल भी फटा था।
चार जिलों में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में चार जिलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 7 और 8 जुलाई को उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका