RADA
छत्तीसगढ़
Trending

ट्रक की चपेट में आने से माेटरसाइकिल सवार तीन लोगों की माैत, एक बच्ची गंभीर

दुर्ग । जिले के ढौर गांव में मेडिकल काॅलेज रोड पर आज साेमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक बच्चा, एक पुरुष शामिल हैं। सूचना पर पहुंची जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं एक दाे साल की बच्ची भी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नया फोन लेने से पहले इसे जरूर देखना Under 15000 – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़  

जानकारी के अनुसार राजेश साहू (32 वर्ष) के साथ उसकी बहन ऋतु साहू और अपनी दाे भांजियाें काे माेटरसाइकिल पर सवार होकर कचान्दूर गांव में आयोजित एक गृहप्रवेश कार्यक्रम से सुबह 7 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र में रामेश्वरम महादेव मंदिर और ढौर क्रेशर खदान के पास एक सीमेंट से भरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में राजेश, उसकी बहन ऋचा और 12 साल की एक भांजी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दाे साल की एक और भांजी भी माेटरसाइकिल पर सवार थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल घायल बच्ची की हालात काफी नाजुक बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – मनहरण घनाक्षरी जय माँ कात्यायनी – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका