छत्तीसगढ़
Trending

सुबह टहलने निकली तीन महिलाओं को ट्रक ने लिया चपेट में, एक की माैत, दाे गंभीर

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

ये खबर भी पढ़ें : आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन बने

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ पुलिस लाइन के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, इस दौरान खोखरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित डाक पार्सल लिखे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2024: ssc.gov.in पर डाउनलोड करें सीएचएसएल टियर एग्जाम आंसर-

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ज्योति यादव और सुनीता बरेठ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां जरूरी उपचार के बाद सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper