
तिलोकचंद बरड़िया दंपति ने मनाई 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ, परिवार एवं सहयोगियों संग साझा की खुशियां
जतिन नचरानी
रायपुर। शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी एवं एटी ग्रुप के संस्थापक तिलोकचंद बरड़िया एवं उनकी धर्मपत्नी मंजुलता बरड़िया ने गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को अपनी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर परिवारजनों, एटी ज्वेलर्स के स्टाफ एवं कार्यालय के कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!19 फरवरी 1979 को वैवाहिक बंधन में बंधे इस दंपति ने अपने जीवन में प्रेम, विश्वास एवं परस्पर सम्मान की मिसाल प्रस्तुत की है। इस अवसर पर तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि परिवार जीवन की सबसे मजबूत नींव होता है और जीवनसाथी का सहयोग ही सफलता का आधार बनता है। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के स्नेह, त्याग एवं प्रेरणा को अपनी सफलता का प्रमुख आधार बताया।
समारोह में उनके पुत्र नितिन बरड़िया एवं निकेश बरड़िया सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा एटी ज्वेलर्स के समस्त कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर श्री बरड़िया ने अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने परिवार का अभिन्न हिस्सा बताया और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज सेवा, व्यवसाय विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी वे समाजहित एवं विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने दंपति के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

