
Tips To Clean Copper Utensils: तांबे के बर्तन होंगे नए जैसे, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
नई दिल्ली। दिवाली की तैयारियां जोरो पर हैं और घर की सफाई में जब बात मंदिर की आती है, तो तांबे के बर्तनों की चमक लौटाना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है! इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे 5 ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से इन बदरंग बर्तनों की खोई चमक वापस लौटाई जा सकती है और दिवाली पूजा के लिए नए बर्तन खरीदने के बजाय आप इन्हीं को इस्तेमाल में ला सकते हैं। आइए जानते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani
नमक और सिरका
तांबे के बर्तन को चमकाने के लिए सबसे आसान तरीका है नमक और सिरके का इस्तेमाल। इसके लिए एक बड़ा चम्मच नमक और एक कप सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुलायम कपड़े की मदद से बर्तन पर अच्छी तरह रगड़ें। फिर साफ पानी से धो लें।
ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani
अगर बर्तन बहुत ज्यादा गंदे हैं या उन पर कालापन जम गया है, तो तीन कप पानी में एक बड़ा चम्मच नमक और आधा कप सिरका मिलाकर बर्तन को उबाल लें। उबालने से पहले बर्तन को अच्छी तरह धो लें। जब तक सारी गंदगी निकल न जाए, तब तक उबालते रहें।
ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani
पकी हुई इमली का इस्तेमाल
तांबे के बर्तनों पर लगे कालेपन को दूर करने का एक आसान तरीका है पकी हुई इमली का इस्तेमाल। इसके लिए सबसे पहले थोड़ी-सी इमली को पानी में डालकर मसल लें। फिर इस घोल से बर्तन को अच्छी तरह रगड़ें और 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। यकीन मानिए ऐसा करने के बाद आपका तांबे का बर्तन एकदम नया-सा चमकने लगेगा।
ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani
साबुन या डिटर्जेंट का घोल
तांबे के बर्तनों को चमकाने के लिए आप एक रात के लिए उन्हें साबुन या डिटर्जेंट के पानी में डुबाकर रख सकते हैं। एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा साबुन या डिटर्जेंट मिलाएं। तांबे के बर्तनों को इस घोल में पूरी तरह से डुबा दें और उन्हें रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह, एक मुलायम ब्रश या स्पंज से बर्तनों को धीरे से रगड़ें। जिद्दी दागों के लिए आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अंत में, बर्तनों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। आप देखेंगे कि आपके तांबे के बर्तन एकदम नए की तरह चमक उठेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ
सफेद सिरका
तांबे के बर्तनों को चमकाने का एक आसान तरीका है सफेद सिरका। एक कप पानी में दो चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। इस मिश्रण में एक कपड़ा डुबोकर बर्तन को अच्छी तरह रगड़ें। आप चाहें तो इस मिश्रण को उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद बर्तन को साबुन या डिटर्जेंट से धो लें और साफ पानी से धोकर सुखा लें। आपका बर्तन एकदम नया सा चमकने लगेगा।
ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान
नींबू और नमक
तांबे के बर्तनों को बेहतर तरीके से साफ करने के लिए आप नींबू और नमक की इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू को आधा काटकर उसके कटे हुए हिस्से पर नमक छिड़क लें और फिर इससे बर्तन को धीरे-धीरे रगड़ें। एक और तरीका है नींबू का रस, नमक और गैर-ऑक्सीकृत कॉर्नस्टार्च या बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाना। इस पेस्ट को भी बर्तन पर लगाकर रगड़ने से तांबा पूरी तरह से साफ हो जाएगा और उसकी चमक वापस आ जाएगी।

