RADA
राशिफल
Trending

आज का राशिफल 5 सितंबर 2025: माता लक्ष्मी होंगी इन 6 राशियों के लिए लाभदायक, जानें किन राशियों का दिन रहेगा खास

आज का राशिफल 5 सितंबर 2025:  शुक्रवार को भाद्रपद माह की त्रयोदशी तिथि है। आज रात 11:38 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। योग की स्थिति में दोपहर 1:53 बजे तक शोभन योग और फिर अतिगण्ड योग रहेगा। करण की बात करें तो दोपहर 3:45 बजे तक कौलव करण और उसके बाद तैतिल करण रहेगा। अब देखते हैं, आज का दिन 12 राशियों पर कैसा असर डालेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेष राशि – आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ की संभावना है और घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि – परिवार के लिए यह दिन खास रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। मन प्रसन्न रहेगा और अच्छे समाचार मिलेंगे। हालांकि, माता के स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।

मिथुन राशि – कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध बेहतर होंगे। सजगता से काम करने पर सफलता मिलेगी और आपके कई लक्ष्य पूरे होंगे। समय अनुकूल रहेगा और परिवार में सुख मिलेगा।

कर्क राशि – आज अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। घर में कोई शुभ या धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। अपनों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए धैर्य रखें।

सिंह राशि – आपकी मेहनत का फल मिलेगा और बौद्धिक क्षेत्र में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके बड़े सपने पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राजनीति से जुड़े लोगों की ख्याति बढ़ेगी।

कन्या राशि – आज आपको बोलचाल में संयम रखना होगा। आपकी बात से लोग आहत हो सकते हैं। अपनों से अधिक उम्मीद न करें। मन में आलस्य रहेगा और कामकाज में मन कम लगेगा।

तुला राशि – कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। साहसिक कामों में सफलता मिलेगी और सकारात्मक सोच से अच्छे परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

वृश्चिक राशि – आज यदि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा और विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता मन को व्यस्त रखेगी।

धनु राशि – काम में लापरवाही न करें, वरना अधूरे रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे। नए अनुबंध या समझौते से सोच में बदलाव आ सकता है।

मकर राशि – आज आपकी ज़िद या हठ के कारण साझेदारी में नुकसान हो सकता है। हालात आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शरीर भी थका हुआ महसूस करेगा। दिनभर आलस्य का असर रह सकता है।

कुंभ राशि -सुबह के समय आलस कामों में देरी करा सकता है। सहकर्मियों से टकराव की संभावना है। माता-पिता की इच्छा के विपरीत कोई निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता के संकेत हैं।

मीन राशि – आज समय पर निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा। ऋण से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पुराने संपर्क से फायदा मिलेगा और रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। घर में सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा और कामकाज में वापसी होगी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका