
Toyota ने जापान में 2026 Land Cruiser 300 को पेश किया
नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में अलग अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली निर्माता Toyota की ओर से 2026 Land Cruiser 300 को पेश कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी को अभी जापान में पेश किया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर इस एसयूवी को ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper
अपडेट हुई Toyota Land Cruiser 300
टोयोटा की ओर से प्रीमियम एसयूवी के तौर पर कई देशों में ऑफर की जाने वाली Land Cruiser को अपडेट कर दिया है। निर्माता की ओर से अपडेट के बाद इसके 2026 वर्जन को जापान में पेश किया गया है।
क्या हुए बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी के 2026 वर्जन में तकनीकी तौर पर कई बदलाव किए हैं। लेकिन इसके इंजन और डिजाइन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani
मिले ये अपडेट
जानकारी के मुताबिक टोयोटा की ओर से एसयूवी में 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम को दिया है। हालांकि इसके बेस वेरिएंट में सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें एंटी थेफ्ट फीचर, फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन स्टार्ट बटन, इमोबिलाइजर सिस्टम, टिल्ट सेंसर अलार्म जैसे कुछ फीचर्स के साथ कस्टमाइजेबल ग्राफिक्स को ऑफर किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव
नहीं होगी रिजर्व
इस एसयूवी की खास बात यह है कि जापान में 2026 Toyota Land Cruiser 300 एसयूवी को रिजर्व नहीं करवाया जा सकेगा। क्योंकि निर्माता इस एसयूवी के नए वर्जन के लिए बुकिंग शुरू करने से पहले पुराने ऑर्डर्स को डिलीवर करना चाहती है।
ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं
कितना दमदार इंजन
2026 Toyota Land Cruiser 300 में 3.3 लीटर की क्षमता का वी6 डीजल इंजन मिलता है। इसके अलावा इसमें 3.5 लीटर की क्षमता का ट्विन टर्बोचार्ज वी6 पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। साथ ही फुलटाइम 4WD और 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को एसयूवी में दिया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी के साथ
कितनी है कीमत
जापानी बाजार में इस एसयूवी के 2026 वर्जन के बेस वेरिएंट को 5252500 जापानी येन की कीमत पर ऑफर किया गया है, जो भारतीय रुपये में करीब 29.5 लाख रुपये होते हैं। वहीं इसके डीजल इंजन वाले GR वेरिएंट की कीमत 8136800 जापानी येन है जो भारतीय रुपये में करीब 45.7 लाख रुपये होते हैं। पिछले मॉडल के मुकाबले में 2026 वर्जन की कीमत में 73500 रुपये से लेकर 85700 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

