मध्यप्रदेश

Train Full Ticket Refund : एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत! बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द हुई तो मिलेगा फुल टिकट रिफंड

Train Full Ticket Refund : मानसून के दौरान कई बार बाढ़, जलभराव या भारी बारिश जैसी परिस्थितियों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो जाता है। ऐसे में रेल प्रबंधन द्वारा कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करना पड़ता है। ऐसे मामलों में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये आता है कि, आखिर उनके टिकट का पैसा वापस मिलेगा भी या नहीं? मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना जंक्शन से प्राप्त रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर रेलवे की ओर से ट्रेन पूरी तरह रद्द कर दी जाती है तो यात्रियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा टिकट रिफंड कर दिया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

FIFA World Cup 2026: फाइनल टिकट की कीमत 21 लाख तक, ट्रॉफी के सोने से लेकर इनाम तक जानें करोड़ों का खेल

ऑनलाइन टिकट वालों के लिए आसान प्रक्रिया

ऐसे में अगर यात्री ने आईआरसीटीसी के माध्यम से ई – टिकट बुक कराया होता है और ट्रेन पूरी तरह रद्द हो जाती है तो टिकट का पूरा किराया वापस कर दिया जाता है। इस स्थिति में किसी प्रकार का कैंसिलेशन चार्ज रेलवे द्वारा नहीं काटा जाता है। साथ ही, यात्रियों को अलग से टीडीआर दाखिल करने की आवश्यक्ता भी नहीं होती है। टिकट रिफंड की प्रक्रिया दौबारा से शुरू होकर टिकट की राशि उसी बैंक खाते या भुगतान माध्यम में भेज दी जाती है, जिससे टिकट बुक किया गया था।

काउंटर टिकट धारकों के लिए ये हैं नियम

वहीं, दूसरी तरफ रेलवे के पीआरएस काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को रिफंड प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय-सीमा के अंदर संबंधित रेलवे आरक्षण काउंटर पर आकर अपना टिकट जमा करना होता है। रेलवे की नियमों के अनुसार, प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरा टिकट रिफंड कर दिया जाता है।

CG Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, लो प्रेशर सिस्टम के असर से कई जिलों में झमाझम बारिश

रिफंड नहीं मिले तो क्या करें?

अगर रेलवे की ओर से निर्धारित समय के बाद भी टिकट रिफंड की राशि वापस नहीं मिल पाती है तो यात्री अपनी शिकायत रेल मदद प्लेटफॉर्म या आईआरसीटीसी ग्राहक सहायता केंद्र के माध्यम से दर्ज भी करा सकते हैं। इसके अलावा, रेलवे की हेल्पलाइन नंबर – 139 पर संपर्क कर इस संबंध में सहायता ली जा सकती है। रेलवे की ओर से रेल मदद की वेबसाइट के साथ साथ मोबाइल एप के माध्यम से भी आपको अपनी शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका