RADA
छत्तीसगढ़

प्रशिक्षु आईएएस अनुपमा आनंद ने रायपुर में दी जॉइनिंग

प्रशिक्षु आईएएस अनुपमा आनंद ने रायपुर में दी जॉइनिंग

रायपुर। रायपुर ज़िला प्रशासन को एक और प्रशिक्षु आईएएस मिला है। अनुपमा आनंद ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को आज अपनी जॉइनिंग दी। ग़ौरतलब है कि मूलतः अल्पपूझा ज़िला, केरला राज्य की रहने वाली अनुपमा आनंद वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारी है। इन्होंने अपनी शैक्षणिक सफ़र एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, तिरुवनंतपुरम, केरल, से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अनुपमा आनंद को पुष्प गुच्छ देकर प्रशासनिक परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने सुश्री अनुपमा को नये कर्तव्य पथ पर पदार्पण करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका