RADA
अपराध

ट्रेन में साढ़े सात लाख रुपए कैश लेकर सफर, पकड़े गए

ट्रेन में साढ़े सात लाख रुपए कैश लेकर सफर, पकड़े गए

रायपुर। मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंदिर हसोद टास्क टीम की प्रभारी तरुणा साहू के सहयक उप.निरीक्षक नरेंद्र और प्रधान आरक्षक बी एल यादव द्वारा गाडी संख्या 22815 एर्नाकुलम एक्स्प्रेस से आये यात्रियों को प्लेटफॉर्म 01 में जांच के दौरान कर बाहर जाते हुए एक व्यक्ति को सीढ़ी के पास रोका गया नाम पता पूछने पर महेश पंजवानी पिता भोजमल पंजवानी उम्र 45वर्ष निवासी महाशक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार ( छत्तीसगढ़) बताया उसके पास रखे काले रंग बैग के बारे में पूछने पर बैग में कैश होना बताया और कैश 750000 ( सात लाख पचास हज़ार )होना बताया उक्त कैश ले जाने के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त जानकारी अविलंब वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये उक्त व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया जहां अविलंब उडन दस्ता विधान सभा रायपुर उत्तर क्षेत्र के उडनदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी मेम को जानकारी दिया गया। उक्त सूचना पाकर उडनदस्ता टीम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में पहुंचकर उक्त कैश 750000 को उपस्थित गवाहों के समक्ष गिनती कर मौके पर उडनदस्ता कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका