
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर आज रविवार काे उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह के मुख्य द्वार पर स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया।
