RADA
छत्तीसगढ़

रामानुजगंज में निकाली गई तिरंगा रैली, कृषि मंत्री हुए शामिल

रामानुजगंज में निकाली गई तिरंगा रैली, कृषि मंत्री हुए शामिल

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में आज सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नगर भ्रमण कर गांधी चौक से होते हुए भारत माता चौक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहे। मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में 15 अगस्त को लेकर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए निर्देश दिया गया है। देश की जनता को तिरंगे की महत्व को समझना चाहिए। आमजन 15 अगस्त को जश्न के रूप में मनाएं। रामानुजगंज-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की जर्जर स्थिति के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण मामला अटका हुआ है। जल्द इसका क्लीयरेंस मिलने वाला है। मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका