उत्तराखण्ड
Trending

 गाडी ब्रिज के नीचे मिले दो शव, एक लापता 

गोपेश्वर । चमोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नीती घाटी के सूकी गांव के समीप गाड़ी ब्रिज के नीचे नदी में बुधवार को दो शव अर्धनग्न अवस्था में मिले है। जिनकी शिनाख्त नेपाली मूल के लोगों के रूप में की है। जबकि एक अन्य युवक लापता बताया जा रहा है। जिसकी खोजबीन एसडीआरएफ की ओर से की जा रही है। राजस्व पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर इसकी छानबीन करने के बाद मामले को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय लोगों की ओर से गाड़ी ब्रिज के नीचे नदी में दो शव दिखायी देने की सूचना राजस्व पुलिस तपोवन को दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी छानबीन शुरू की। जिसके बाद मामला रेगुलर पुलिस क्षेत्र में होने के बाद इसकी सूचना कोतवाली जोशीमठ को दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

जहां से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस पूछताछ में मृतकों की शिनाख्त 24 वर्षीय बबई हाथीखाल जिला सुरखेत नेपाल निवासी सुभाष पांडे पुत्र तारावती पांडे और इसी गांव के 23 वर्षीय चित्र बहादुर पुत्र कविराम बहादुर के रूप में हुई हुई है जबकि घटना में हरि पुत्र राम प्रसाद लापता है। जिसकी तलाश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

वर्चुअल थाना पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार की रात को नेपाली मूल के कछ लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमें से चार लोगों ने बहुत ज़्यादा नशा कर रखा था उनमें से दो लोग यही मृतक है, जबकि एक लापता है, जिसके कपड़े नदी किनारे मिले है। जिसकी संभवतः नदी में बहने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

चौथा व्यक्ति 22 वर्षीय नोक बहादुर पुत्र बाल बहादुर जो कि उनके साथ था ने बताया कि मंगलवार को चारों ने अत्याधिक नशा किया गया था, यहां पहुंचने के बाद नशा होने के कारण वह सो गया था, बाक़ी तीनों व्यक्ति आग सेक रहे थे, उसके बाद क्या हुआ उसको नहीं पता नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

घटनास्थल के पास ही इनके रहने का स्थान है। पुलिस की ओर से दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper