RADA
छत्तीसगढ़
Trending

प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल

 नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित कच्चापाल इलाके में नक्सलियों की लगाई गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं, दोनों जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


सुरक्षाबलाें के जवान शुक्रवार काे सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दरअसल पुलिस ने हाल ही में नक्सलियों के गढ़ कच्चापाल में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया है। अब उस पूरे इलाके को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। बताया गया है कि यहां पहले से ही नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था।

उधर, बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मुदवेंडी कैंप से 2-3 किमी दूरी पर नक्सलियों ने 5-5 किलो के पांच सीरियल बम बिछा रखे थे। सर्चिंग के दौरान गुरुवार देर शाम काे नक्सलियों के बिछाए सीरियल बम पर जवानों की मुस्तैदी एवं सजगता के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ता ने बमों को निष्क्रिय किया। मुदवेंडी में सीआरपीएफ कैंप के स्थापित हुए एक साल होने जा रहा है। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में जाना जाता है। जवानों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई और नक्सलियों के नापाक इरादे असफल हुए। पुलिस द्वारा इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका