अपराध
Trending

शराब पार्टी में चाचा ने की भतीजे की हत्या

जालौन । कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर में देवी जी के मंदिर के पास रविवार की देर रात को शराब पार्टी चल रही थी। पार्टी में मौजूद अरुण अहिरवार (48) को उसके चाचा बाबू अहिरवार ने अचानक मंदिर में रखी सांग को उठा कर घोंप दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीन बंटवारे को लेकर चाचा का भतीजा से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान चाचा भतीजा में किसी बात काे लेकर विवाद हाे गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने बदला लेने की नियत से भतीजे बाबू के सांग घोंप कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी भाग गया उसकी तलाश की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper