RADA
विशेष
Trending

पर्यावरण बचाने की अनूठी पहल : गणेश मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता शुभांगी ने लगाया थैला एटीएम

थैला एटीएम की श्रद्धालुओं ने सराहा 

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तात्यापारा स्थित गजानन महाराज मंदिर में पॉलिथीन को दरकिनार करने एवं पर्यावरण बचाने हेतु एक थैला एटीएम लगाया गया है। इस एटीएम में 10 का सिक्का डालकर थैला निकाला जाता है। इसे सामाजिक कार्यकर्ता शुभांगी आप्टे ने लगवाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुभांगी आप्टे बढ़ते प्रदूषण को लेकर काफी चिंतित है और वे इस दिशा में कुछ न कुछ करते ही रहतीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पति द्वारा शादी की 50 वीं सालगिरह के लिए मिले पैसों से यह थैला एटीएम खरीदा है।जिसमें पैसे डालने से थैला बाहर आता है।शुभांगी लोगों को पॉलिथीन की जगह थैला इस्तेमाल करने का संदेश दे रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मै रायपुर सहित अन्य जगहों पर इस तरह की और भी मशीन लगवाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग थैले का इस्तेमाल करें और पॉलिथीन मुक्त प्रदेश बनाने में सहयोग करें।इस कार्य में उनके पति संजय आप्टे का पूरा सहयोग मिला है।

गजानन मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इस थैला एटीएम की सराहना कर रहे हैं।शुभांगी ऐसे 11 एटीएम और लगाना चाहती हैं ताकि लोग पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें और पर्यावरण को भी दूषित होने से बचाया सके।

गजानन महाराज मंदिर में लगा बैग एटीएम : इस दौरान शुभांगी ने इस एटीएम से थैला निकाल कर भी दिखाया. उन्होंने पहले 10 का सिक्का डाला और दूसरे तरफ से थैला बाहर आ गया. इस थैले पर पर्यावरण को बचाने के लिए संदेश भी लिखा था. यह थैला एटीएम रायपुर के तत्यापारा स्थित गजानन महाराज मंदिर में लगाया गया है.

श्रद्धालुओं ने थैला एटीएम की सराहना

रायपुर के गजानन मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इस थैला एटीएम की जमकर सराहना कर रहे हैं। शासन-प्रशासन के लोगों ने भी उनसे संपर्क किया है। सिरपुर सहित अन्य कई जगहों पर इस तरह की एटीएम लगाने की बात कही है। शुभांगी का लक्ष्य है कि इस तरह के 11 एटीएम विभिन्न जगहों में लगाए जाएं, ताकि लोग पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें और पर्यावरण को भी दूषित होने से बचाया सके। रायपुर का गजानन मंदिर ट्रस्ट भी शुभांगी के इस कार्य की खूब सराहना कर रहे हैं।  मंदिर में पहुंचने वाले लोग इस एटीएम से थैला निकाल कर इस्तेमाल कर रहे हैं। 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका