RADA
खेल

भारत-श्रीलंका सीरीज का अपडेट शेड्यूल, गौतम गंभीर का पहला असाइमेंट

भारत-श्रीलंका सीरीज का अपडेट शेड्यूल, गौतम गंभीर का पहला असाइमेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का अपडेट शेड्यूल जारी किया गया है। बीसीसीआई ने तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला का शेड्यूल जारी किया। पहले बताया गया था कि सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी, लेकिन अब 27 जुलाई की तारीख तय की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरे से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपनी इंटरनेशनल कोचिंग का आगाज करेंगे। साथ ही श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का बतौर कोच पहला असाइनमेंट होगा। नए शेड्यूल के अनुसार, टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को शाम 7 बजे से पल्लेकेले में खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत कोलंबो में 2 अगस्त से होगी।

पहला टी20: 27 जुलाई, शाम 7 बजे, पल्लेकेले
दूसरा टी20: 28 जुलाई, शाम 7 बजे, पल्लेकेले
तीसरा टी20: 30 जुलाई, शाम 7 बजे, पल्लेकेले
पहला वनडे: 2 अगस्त, दोपहर 2.30 बजे, कोलंबो
दूसरा वनडे: 4 अगस्त, दोपहर 2.30 बजे, कोलंबो
तीसरा वनडे: 7 अगस्त, दोपहर 2.30 बजे, कोलंबो

गौतम गंभीर का पहला असाइमेंट होगा
हाल ही में गौतम गंभीर भारतीय टीम के नए मुख्य कोच बने हैं। यह बतौर कोच उनका पहला टूर होगा। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। राहुल का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया। गौतम गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका