RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव : आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे। नामांकन दाखिल का अंतिम तारीख 28 जनवरी रखा गया है। 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगे।मतदान के केंद्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी तक होगा।29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी,31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन निकाय चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

चुनाव चिन्ह का प्रकाशन 6 फरवरी तक होगा। इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव ईव्हीएम से ही होंगे, ज​बकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।उल्लेखनीय है कि निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में एक चरण में 11 फरवरी को मतदान की तिथि तय की गई है ।वहीं 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे । रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे । रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में 1095 मतदान केंद्र होंगे । जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1378 मतदान केंद्र होंगे । इसके साथ ही नगरीय निकाय में 69 और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे । रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका