RADA
देश-विदेश

फिलीपींस में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम ने बढ़ाई चीन की टेंशन

मनीला। अमेरिका ने फिलीपींस में मध्यम दूरी की मिसाइल प्रणाली की तैनाती की है। इसे लेकर चीन की चिंता बढ़ गई और उसने इस पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि, मनीला के वरिष्ठ राजनयिक ने शुक्रवार को चीनी समकक्ष से कहा कि यह तैनाती अस्थायी है।
फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक मनालो ने कहा कि चीनी समकक्ष वांग यी ने पिछले महीने लाओस में हुई बातचीत के दौरान अमेरिकी मिसाइल प्रणाली की तैनाती को लेकर चिंता जाहिर की थी। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि इसके लिए चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन की चिंता यह है कि इसके कारण क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल हो सकता है। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं।
सैन्य अभ्यास के लिए मिसाइल की तैनाती
अमेरिकी सेना ने अप्रैल में कहा था कि जमीन से मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल प्रणाली उन्होंने फिलीपींस भेजी है। यह मिसाइल-6 के साथ ही टामहाक लैंड अटैक मिसाइल लांच करने में सक्षम है। उन्होंने कहा था कि यह फिलीपींस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए तैनात की गई है, लेकिन अभ्यास के दौरान इसका उपयोग नहीं किया गया। हालांकि, फिलीपींस की सेना ने कहा है कि इस मिसाइल प्रणाली को अगले महीने देश से बाहर ले जाया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका