RADA
छत्तीसगढ़

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर

रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज बिलासपुर में गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हाेंगे। समारोह में राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भी मौजूद रहेंगे। धनखड़ 279 छात्रों-शोधार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान करेंगे।बताया गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12ः15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से शाम 4ः50 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका