RADA
मनोरंजन

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़, जबकि भारत में 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। विक्की कौशल को इस फिल्म के लिए काफी प्यार मिल रहा है। उनकी फिल्म ने महाशिवरात्रि के मौके पर ताबड़तोड़ कमाई की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 21.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस शानदार कमाई के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 385 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। विक्की कौशल की 500 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली यह दूसरी फिल्म है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इस ऐतिहासिक फिल्म में विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में प्रस्तुत किया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : मोटापे से हैं परेशान? जानें वजन कम करने के Secrete

फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, विनीत कुमार, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जैसे कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया है। अब यह फिल्म 7 मार्च से तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका