RADA
अपराध

रिश्वत लेने के आरोप में डीएसपी के रीडर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

शिमला । शिमला के जिला पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) दफ्तर में रीडर के पद पर तैनात रहे एक कांस्टेबल को रिश्वत के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। रीडर ने एट्रोसिटी से जुड़े एक मामले को रफा-दफ़ा करने के लिये शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने इसकी विजिलेंस को इसकी सूचना दी। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस द्वारा आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। बुधवार शाम विजिलेंस ब्यूरो के एक विशेष दस्ते ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। वह एसपी दफ्तर में डीएसपी का रीडर तैनात था। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद आरोपित को एसपी दफ्तर से हटाकर पुलिस लाइन कैंथू तैनात कर दिया गया था।
मामले के अनुसार आरोपित ने पुलिस थाना न्यू शिमला में अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज एक प्रकरण के निराकरण के लिए करीब 60 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रीडर पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़ित से 10 हज़ार रुपये ले भी लिए थे। विजिलेंस ने आरोपित रीडर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पीड़ित को रिकॉर्डर दिया गया, जिसमें आरोपित और पीड़ित के बीच पैसों के लेन-देन की बातचीत रिकार्ड हो गई। इसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया और आरोपित की गिरफ्तारी हुई। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। विजिलेंस के मुताबिक आरोपित से इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका