RADA
छत्तीसगढ़

महिलाओं और नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ

महिलाओं और नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रतिदिन निरन्तरता से चलाया जा रहा है. इस क्रम में विगत दिवस नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के तहत जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में एनयूएलएम की महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं और नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नगर निगम जोन नम्बर 9 कार्यालय के आसपास के रहवासी क्षेत्र के रहवासी मतदाताओं को दिनांक 7 मई 2024 को रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे मतदान में मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की सामूहिक शपथ दिलवाई गयी. शत – प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ एनयूएलएम की महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं और नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय , कार्यपालन अभियंता के. के. शर्मा, नागेश्वर रामटेके , सहायक अभियंता अंशुल शर्मा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू, स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी सहित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 9 कार्यालय के आसपास के रहवासी क्षेत्रों में रहवासी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत दिलवाई गयी. इसके साथ ही सामाजिक संगठन स्टे विथ मी के स्वयंसेवकों सहित नगर पालिक निगम जोन नम्बर 9 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदाता रहवासियों को जागरूक बनाने नगर निगम जोन नम्बर 9 कार्यालय के आसपास के रहवासी क्षेत्रों में शत – प्रतिशत मतदान के सम्बन्ध में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका