RADA
छत्तीसगढ़
Trending

जिले के रायपुर नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकाय में होगा सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान

-नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
-रायपुर नगर निगम के 1095 मतदान केन्द्रों में 10.36 लाख से अधिक   मतदाता चुनेगें महापौर और पार्षद
-जिले में कुल 1290 मतदान केन्द्रों में 11.68 लाख से अधिक मतदाता
रायपुर  l जिले में कल रायपुर नगर निगम सहित अन्य 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था कर ली गई है। आज सुबह से मतदान समाग्री का वितरण हुआ और मतदान दल केन्द्र में पहंुच गए हैं।
रायपुर नगर निगम में निर्वाचन हेतु 70 वार्डों में कुल 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम मे मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। वहीं जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका