RADA
छत्तीसगढ़
Trending

4 मार्च को भाठागांव में पाइपलाइन मरम्मत के कारण जलप्रदाय बाधित, 5 मार्च से सामान्य आपूर्ति

  • 150 एमएलडी फिल्टरप्लांट के 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत हेतु 4 मार्च को 10 घण्टे का शटडाउन रहेगा, 150 एमएलडी प्लांट के 28 ओवरहेड टैंक, नया 80 एमएलडी प्लांट के 4 ओवरहेड टैंक से दिनांक 4 मार्च को संध्याकालीन जलप्रदाय नहीं किया जायेगा, 5 मार्च को सुबह नियमित जलप्रदाय होगा l

    रायपुर – रावणभाठा फिल्टरप्लांट के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट के 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत हेतु 10 घण्टे का शटडाउन दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को लिया जाना है .इस सम्बन्ध में नगर निगम जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को 10 घण्टे का शटडाउन प्रस्तावित है. इस आवश्यक कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओव्हरहेड टैंक से दिनाक 4 मार्च .2025 मंगलवार को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा तथा संध्याकालीन जलप्रदाय नहीं किया जायेगा. उपरोक्त के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावरपम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा. दिनाक 5 मार्च .2025 बुधवार को सुबह सभी टंकियों से नियमित रूप से जलप्रदाय व्यवस्था दी जाएगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका