RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर का मौसम फिर बदला, बदली बारिश से तापमान चार डिग्री लुढ़का

रायपुर का मौसम फिर बदला, बदली बारिश से तापमान चार डिग्री लुढ़का

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी रायपुर का मौसम एक बार फिर बदला गया। बदली बारिश से रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक रायपुर का मौसम ऐसा ही रहेगा। दो दिनों तक गर्मी कम रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका उत्तरी अंदरूनी ओडिशा से राजस्थान के बीच विस्तारित है। हवा की अनियमित गति विदर्भ से तमिलनाडु तक मौजूद है। इसके प्रभाव से बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्ष होने की संभावना है। साथ ही हवा की गति अधिक होने और ओलावृष्टि भी होने का अनु‌मान है।

बदले मौसम का तापमान चार डिग्री लुढ़का
इससे पहले मंगलवार को रायपुर का मौसम सुबह से बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। लेकिन दिन चढ़ते ही लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान नजर आए। शाम के समय रायपुर का मौसम एक बा‍र फिर बदल गया। दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।

सोमवार को रायपुर का तापमान अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक था, लेकिन मंगलवार को अचानक बदले मौसम से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका