
अप्रैल में कब कब बंद रहेंगे बैंक? देखें आरबीआई की छुट्टी की लिस्ट
नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू होने वाला है। अप्रैल के महीने भी बैंक कई दिन तक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही वित्त वर्ष शुरू होने के कारण कल बैंक पब्लिक के लिए क्लोज रहेंगे। इस दिन को बैंक- एंड प्रक्रियाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं झारखंड में कल सरहुल त्योहार मनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी
इसलिए झारखंड में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं। इसके साथ ही अप्रैल के महीने भी बैंक कई दिन तक क्लोज रहने वाले हैं। अप्रैल के महीने बैंकों में 14 दिनों तक छुट्टी रहेगी। इनमें रविवार और शनिवार की छुट्टियों को शामिल किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper
अप्रैल में कब-कब क्लोज रहेंगे बैंक?
देश की केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक हर रविवार को देश के प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहेंगे। वहीं महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी निजी और सरकारी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
अप्रैल में 14 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। इनमें महीने के चार रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है।
- 5 अप्रैल- इस दिन बाबू जगजीवन राम जयंती मनाया जाएगा। ये दिन सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले बाबू जगजीवन की याद में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन देश के तमाम प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
- 10 अप्रैल- इस दिन देश में महावीर जयंती मनाया जाएगा। 10 अप्रैल को कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, और तेलंगाना जैसे राज्यों भी सभी निजी और सरकारी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani
- 14 अप्रैल- 14 अप्रैल के दिन अंबेडकर जयंती मनाया जाता है। इस दिन अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, मिजोरम,मेघालय और हिमाचल प्रदेश इत्यादि राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
- वहीं केरल में विशु, तमिलनाडु में नववर्ष, बंगाल में पोइला बोइशाख, असम में बिहू उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण यहां भी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani
- 15 अप्रैल के दिन बंगाल में बिहू नववर्ष मनाया जाएगा। जिसके कारण असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश राज्यों के निजी और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
- वहीं 21 अप्रैल को गरिया पूजा के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक क्लोज रहेंगे। इसके साथ ही 29 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
- इसके अलावा 30 अप्रैल को बसवा जयंती के दिन कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान