tips and trick

1 टन या 1.5 टन, कौन-सा AC खाता है ज्यादा बिजली, ऐसे समझें गणित

1 Ton vs 1.5 Ton AC Electricity Consumption: गर्मियों में AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 1 टन लें या 1.5 टन, और कौन ज्यादा बिजली खर्च करता है. कई लोग मानते हैं कि बड़ा AC हमेशा ज्यादा बिजली खाता है, लेकिन असल मामला इतना सीधा नहीं होता. एसी की बिजली खपत कमरे के साइज, उपयोग और कूलिंग क्षमता पर भी निर्भर करती है. अगर सही टन का AC नहीं चुना गया, तो बिजली बिल भी बढ़ सकता है और कूलिंग भी कमजोर मिलती है. इस खबर में आसान भाषा में समझते हैं कि 1 टन और 1.5 टन AC में असली फर्क क्या होता है और कौन ज्यादा बिजली खाता है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

AC में क्या होता है टन का मतलब?

AC में टन का मतलब वजन नहीं बल्कि कूलिंग कैपेसिटी होता है. 1 टन AC लगभग 12000 बीटीयू प्रति घंटे कूलिंग दे सकता है, जबकि 1.5 टन AC करीब 18000 बीटीयू कूलिंग देता है. इसका सीधा मतलब है कि 1.5 टन AC ज्यादा बड़े कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है. अगर छोटा कमरा है और उसमें 1.5 टन AC लगाया जाए तो वह जरूरत से ज्यादा कूलिंग करेगा और बिजली की खपत भी बढ़ा सकता है. वहीं सही साइज का AC कम मेहनत में बेहतर कूलिंग देता है, जिससे बिजली की बचत होती है. लेकिन यदि बड़े कमरे में 1 टन वाला एसी लगा दिया तो यह जरूरत से ज्यादा लोड लेगा और न तो कमरा ठीक से ठंडा होगा और बिजली भी ज्यादा खर्च होगी.

1 टन AC की बिजली खपत कितनी होती है

1 टन AC आमतौर पर छोटे कमरे जैसे 80 से 100 स्क्वायर फीट के लिए सही माना जाता है. इसकी बिजली खपत मॉडल और स्टार रेटिंग पर निर्भर करती है, लेकिन औसतन यह प्रति घंटे लगभग 0.8 से 1.2 यूनिट बिजली खा सकता है. अगर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला AC है तो यह लोड के अनुसार बिजली कम या ज्यादा करता है. सही इस्तेमाल और कमरे के सही साइज में यह काफी किफायती साबित हो सकता है. अगर इसे बड़े कमरे में चलाया जाए तो यह लगातार ज्यादा लोड पर चलेगा और बिजली बिल बढ़ा सकता है.

कौन सा AC असल में ज्यादा बिजली खाता है

सीधा जवाब यह है कि 1.5 टन AC ज्यादा क्षमता होने के कारण अधिक बिजली खींच सकता है, लेकिन असली फर्क इस्तेमाल पर निर्भर करता है. अगर कमरे के हिसाब से सही AC चुना जाए तो 1.5 टन भी 1 टन जितना या कभी कभी उससे कम बिजली खर्च कर सकता है. गलत साइज का AC दोनों ही मामलों में बिजली बिल बढ़ा देता है. इसलिए सिर्फ टन देखकर फैसला लेना सही नहीं है. कमरे का साइज, इंसुलेशन और उपयोग का समय भी बिजली खपत को तय करता है.

बिजली बचाने के आसान तरीके

AC का सही तापमान 24 से 26 डिग्री पर रखना बिजली बचाने का सबसे आसान तरीका है. इसके अलावा कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने से कूलिंग जल्दी होती है. नियमित सर्विसिंग और फिल्टर की सफाई भी बिजली खपत को कम करती है. इन्वर्टर AC का इस्तेमाल भी लंबे समय में फायदेमंद होता है क्योंकि यह लोड के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है. सही साइज का AC चुनना सबसे जरूरी कदम है, क्योंकि यही तय करता है कि आपका बिजली बिल कितना आएगा.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका