RADA
टेक्नोलॉजी

बाइक के लिए ड्रम ब्रेक या डिस्‍क ब्रेक में कौन है बेहतर,जानें डिटेल

नई दिल्‍ली। वाहन निर्माताओं की ओर से बाइक्‍स में बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है वहीं इनकी सुरक्षा को भी लगातार बेहतर किया जाता है। अगर आप भी बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ड्रम ब्रेक या डिस्‍क ब्रेक वाली बाइक में कौन सी बेहतर है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं सोभिता धूलिपाला? ‘मेड इन हेवन’ – Pratidin Rajdhani

तापमान का अंतर
ड्रम और डिस्‍क ब्रेक के बीच मुख्‍य अंतर यह होता है कि ड्रम ब्रेक अलॉय व्‍हील के अंदर दिए जाते हैं लेकिन डिस्‍क ब्रेक को बाहर की ओर लगाया जाता है जिससे इनको आसानी से देखा जा सकता है लेकिन ड्रम ब्रेक को देखा नहीं जाता। ऐसे में ड्रम ब्रेक के तापमान को कम होने में समय लगता है लेकिन डिस्‍क ब्रेक का तापमान आसानी से कम हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें :   बेराेजगार डिग्रीधारियाें के लिए एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब है अंतिम तिथि

ड्रम ब्रेक के मुकाबले डिस्‍क ब्रेक से ज्‍यादा बेहतर सुरक्षा मिलती है। बारिश या किसी भी मौसम में डिस्‍क ब्रेक ज्‍यादा बेहतर तरीके से काम करते हैं और इस कारण बाइक को हादसों से बचाया जा सकता है। कंपनियों की ओर से भी अपनी बाइक्‍स के बेस वेरिएंट में ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं और टॉप वेरिएंट्स में ही डिस्‍क ब्रेक को दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड

मेंटेनेंस
रख-रखाव के मामले में भी डिस्‍क ब्रेक की देखभाल आसानी होती है। डिस्‍क ब्रेक बाहर की ओर होते हैं इसलिए उनको साफ रखना काफी आसान होता है, वहीं ड्रम ब्रेक अंदर की ओर होते हैं, जिस कारण उनको साफ करने में परेशानी होती है।

ये खबर भी पढ़ें : सुबह के समय करें ये 5 योगासन, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट

कीमत में अंतर
डिस्‍क ब्रेक भले ही रख-रखाव में बेहतर हों लेकिन इनकी कीमत ड्रम ब्रेक के मुकाबले काफी ज्‍यादा होती है। वहीं सही तरह से रख-रखाव न करने पर डिस्‍क ब्रेक की प्‍लेट खराब हो जाती है जिसे बदलने में ज्‍यादा खर्च होता है। ड्रम ब्रेक को बदलना काफी सस्‍ता पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश नहीं अब इस देश में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप,ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका