
कौन हैं प्रज्ञा जायसवाल हॉटनेस में दिशा पाटनी को देती हैं टक्कर
कौन हैं प्रज्ञा जायसवाल हॉटनेस में दिशा पाटनी को देती हैं टक्कर
नई दिल्ली। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क स्टारर फिल्म खेल खेल में ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इन स्टार्स के अलावा वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। तापसी और वाणी के अलावा फिल्म खेल खेल में में प्रज्ञा जायसवाल ने भी नैना का किरदार निभा कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये प्रज्ञा जायसवाल है कौन। चलिए जानते हैं उनके बारे में।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : मनचाहे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे ग्राहक Updated Classic 350
View this post on Instagram
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल साउथ का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने तेलुगु की कई फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने साल 2014 में तमिल फिल्म विराट्टू से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने नन्दमुरी बालकृष्ण के साथ अखंड, वरुण तेज के साथ कांचे और जय जानकी नायक, गुट्रोडु, नक्षत्रंम समेत कई फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वहीं, उन्होंने हिंदी फिल्म टीटू एमबीए में भी काम किया, जिसमें उनके साथ निशांत दाहिया लीड रोल में दिखाई दिए थे।
ये खबर भी पढ़ें : भारत के 7 शहर, जहाँ आपको स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करना चाहिए
हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब वह खेल खेल में नजर आई हैं, ऐसे में देखना होगा कि लोग उन्हें इस फिल्म में कितना पसंद करते हैं
।ये खबर भी पढ़ें : पोलैंड के विश्वविद्यालय जहां आप पढ़ना चाहेंगे – Pratidin Rajdhani
बेहद खूबसूरत हैं प्रज्ञा जायसवाल
36 साल की प्रज्ञा जायसवाल रियल लाइफ में भी बहुत खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वह अपने किलर लुक से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें : शिव भक्ति में डूबी अनन्या पांडे, सावन के चौथे सोमवार पर की पूजा
