मनोरंजन
Trending

Tanvi The Great Trailer: अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर रिलीज

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। यह फिल्म अनुपम के लिए बेहद खास है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं कान समेत अलग-अलग कई फिल्म फेस्टिवल्स में ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर हो चुका है। अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इस फिल्म में एक लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। फिल्म में तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त नजर आ रही हैं। जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है। जैसा कि नाम से जाहिर है कि ये फिल्म तन्वी नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है।

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्टारकास्ट को एक-एक करके अपने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था। फिल्म में खुद अनुपम खेर और शुभांगी दत्त के अलावा बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी, इयान ग्लेन, नासिर और करण टैकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper