RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

फिट रहने के लिए हमें रोज़ाना चलने के लिए क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली। आजकल हम जिस तरह की जिंदगी जी रहे हैं, उसमें फिटनेस के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच आपको दिन का 1 घंटा खुद के लिए जरूर निकालना चाहिए। सुबह हो या शाम, आप कभी भी अपनी फिटनेस और एक्सरसाइज के लिए समय निकाल सकते हैं। कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए आपको दिन में 10 हजार कदम जरूर चलना चाहिए। फिट रहने का सबसे आसान तरीका पैदल चलना है। कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दिन में 10 हजार कदम चलना फायदेमंद होता है। 10 हजार कदम चलकर आप करीब 7.6 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि हमें 10 हजार कदम ही चलने के लिए क्यों कहा जाता है और इसके क्या फायदे हैं?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 10,000 कदम चलना हृदय के लिए संपूर्ण व्यायाम है। इसके लिए आपको 6 मिनट में 1500 कदम चलने चाहिए। अगर आप 600 कदम से कम चलते हैं, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। जब आप दिन में 10,000 कदम पूरे करते हैं, तो इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और वज़न भी तेज़ी से कम होता है।

10,000 कदम चलने से बर्न हुई कैलोरी
जब आप करीब 1 हजार कदम चलते हैं तो इससे 30 से 40 कैलोरी बर्न होती है। ऐसे में अगर आप दिनभर में 10 हजार कदम चलते हैं तो इससे 300 से 400 कैलोरी बर्न हो सकती है। हालांकि, कैलोरी आपके चलने की गति के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है।

हर दिन 10,000 कदम चलने के फायदे
अगर आप हर दिन अच्छी गति से 10,000 कदम चलते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। इस तरह आप आसानी से एक महीने में 1-2 किलो वजन कम कर सकते हैं।

जब आप रोज़ाना 10,000 कदम चलते हैं, तो हृदय रोग का ख़तरा काफ़ी कम हो जाता है। इतना चलने से दिल का दौरा पड़ने का ख़तरा भी कम हो जाता है।

जो लोग प्रतिदिन 10,000 कदम चलते हैं, उन्हें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि का खतरा कम होता है। इससे शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

बढ़ते तनाव और टेंशन की इस जिंदगी में अगर आप हर दिन 10,000 कदम चलें तो इससे तनाव, चिंता और अवसाद काफी हद तक कम हो सकता है।

जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है, उन्हें अपनी जीवनशैली में 10 हज़ार कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए। इससे शरीर सक्रिय रहेगा और अनिद्रा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका