
क्यों शर्ट के बाईं तरफ ही होती है जेब? जानें आखिर क्या है इसके कारण
नई दिल्ली। शर्ट सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी खूब पहनती हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंग के शर्ट देखने को मिल जाते हैं। फैशन की दुनिया में शर्ट काफी अहमियत रखती है, लेकिन इन अलग-अलग डिजाइन वाली शर्टों में एक चीज कॉमन है। वह है उनकी पॉकेट यानी जेब।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च
शुरुआत में नहीं होती थीं जेब
शर्ट में पॉकेट फैशन के लिए नहीं, बल्कि सुविधा के लिए बनाई गई थी। छोटी-मोटी चीजें, जैसे- पेन या छोटी डायरी को हमेशा हाथ में लेकर घूमना काफी परेशानी भरा होता था। इसलिए धीरे-धीरे वक्त के साथ शर्ट में जेब लगाने का चलन शुरू हुआ। अब सवाल उनकी पोजीशन पर आता है।
ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल
क्यों बाईं तरफ होती है जेब?
शर्ट की जेब हमेशा बाईं ओर ही क्यों होती है? यह एक ऐसा सवाल है, जो शायद हममें से कई लोगों ने कभी न कभी पूछा होगा। हम सभी ने यह देखा है कि ज्यादातर शर्टों की जेब बाईं ओर ही होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है? आइए इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास
लोगों की सुविधा का रखा गया ध्यान
आपने देखा होगा कि ज्यादातर शर्ट की जेब बाईं ओर होती है। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। जेब को बाईं ओर रखने के पीछे लोगों को सुविधा का ध्यान रखा गया है। ज्यादातर लोगों को बाईं जेब से सामान निकालने या रखने में आसानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनियाभर में ज्यादातर लोग Right Handed हैं।
ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा
जो लोग दाएं हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए बाईं ओर जेब होना ज्यादा सुविधाजनक है। हालांकि, अब फैशन में काफी बदलाव आ चुका है। पहले सिर्फ पुरुषों की शर्ट में जेब हुआ करती थी, वह भी सिर्फ बाईं तरफ। महिलाओं की शर्ट पर जेब नहीं लगाई जाती थी।
ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस
हालांकि, जैसे-जैसे वक्त में बदलाव आया और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखा जाना शुरू किया गया। महिलाओं की शर्ट में भी बाईं ओर जेब लगाई जाने लगी। इसके पीछे भी यही कारण है कि ज्यादातर लोग दाएं हाथ से काम करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : RRB भर्ती 2025: रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू की
शर्ट के दोनों तरफ जेब का फैशन
धीरे-धीरे यह एक व्यापक चलन बन गया और दुनियाभर में शर्ट के बाईं तरफ ही जेब बनाई जाने लगीं। हालांकि, जैसे-जैसे फैशन में बदलाव आना शुरू हुआ, कुछ शर्ट के दाईं ओर या दोनों तरफ भी जेब लगाई जाने लगीं।
ये खबर भी पढ़ें : सौभाग्य और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार के वास्तु टिप्स
फैशन की दृष्टि से भी हो सकता है कि बाईं ओर जेब होने से शर्ट ज्यादा आकर्षक लगती रही हो और इसलिए यह एक चलन बन गया। इस तरह शर्ट में बाई तरफ जेब लगाने का शुरू हुआ, जो अब फैशन का हिस्सा बन चुका है।
ये खबर भी पढ़ें : Jalgaon Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

