छत्तीसगढ़

रायपुर उत्तर में विकास की बयार: विधायक पुरन्दर मिश्रा और महापौर ने दी ₹3.71 करोड़ के कार्यों की सौगात

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 7 वार्डो में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अधोसंरचना मद, विधायक मद और प्रभारी निधि मद से 3 करोड़ 71 लाख 99 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र सड़क, नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन के नए विकास और निर्माण कार्य करवाने भूमिपूजन और कार्यारम्भ श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर करते हुए रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद सर्वश्री राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा, महेश ध्रुव, प्रदीप वर्मा, पुष्पा रोहित साहू, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि  राम प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री किशोर महानन्द और नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता  नरेश साहू सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, जोन 3 अधिकारियों, कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नगरवासियों को शानदार सौगात दी.
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम जोन 3 के सभी 7 वार्ड पार्षदों को एकमुश्त 3 करोड़ 71 लाख 99 हजार रूपये के नवीन विकास कार्य प्रारम्भ होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि शीघ्र ही 24 करोड़ की पानी टंकी निर्माण और जलप्रदाय योजना का भी नया विकास कार्य रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में प्रारम्भ किया जायेगा, इससे जलसमस्या का यहां वार्डो में स्थायी निदान हो सकेगा. पूर्ववर्ती सरकार ने यह कार्य नहीं करवाया, जिससे योजना का लाभ नागरिकों को 5 वर्ष विलम्ब से मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार और शहर सरकार में महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में शीघ्र मिलने जा रहा है.श्री पुरंदर मिश्रा ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती पर सभी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दीं.
महापौर मीनल चौबे ने वार्डों में नए विकास कार्य करने राशि देने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव को रायपुर नगर निगम की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया. महापौर ने कहा कि वार्डों में पेयजल समस्या आने पर नगर निगम आयुक्त ने महापौर के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में प्रत्येक वार्ड में 35 लाख रूपये के जल सम्बंधित और अन्य विकास कार्य करवाने राशि देने प्रस्ताव भेजा, जिसे उपमुख्यमंत्री मगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव ने स्वीकृति दे दी, इससे प्रत्येक वार्ड में लगभग 35 लाख रूपये के नए विकास कार्य और जलसमस्या निवारण के कार्य शीघ्र करवाए जायेंगे. नगर निगम रायपुर में इससे पहले जो लगातार 15 वर्ष शहर सरकार रही, उसने विकास कार्य और जलसमस्या निवारण के कार्य कदापि नहीं करवाए. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर नगर निगम जोन 3 के 7 वार्डो में नए विकास कार्य स्वीकृत करवाने हार्दिक धन्यवाद दिया और सभी पार्षदों को हार्दिक बधाई दी.
सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि नगर निगम रायपुर की नई शहर सरकार के कर्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद नए विकास कार्य स्वीकृत हुये हैँ, ये सभी विकास कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ सम्बंधित अधिकारी और ठेकेदार पूर्ण करवाएं. गुणवत्ता में नए विकास कार्यों में कदापि सहन नहीं की जाएगी. वे निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित नए विकास कार्यों का निगम जोन 3 के सभी वार्डो में औचक निरीक्षण करेंगे और कहीं भी गुणवत्ता में कमी पाई गयी, तो सम्बंधित कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप्अभियंता सीधे जिम्मेदार रहेंगे और ठेकेदार सहित सम्बंधित अभियंताओं पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रोड के किसी हिस्से की कोर कटिंग की औपचारिकता अभियंतागण ना करें, मैं लोक कर्म विभाग अध्यक्ष सहित पूरे रोड की कोर कटिंग करवाकर उसकी गुणवत्ता का लैब में परीक्षण स्वयं करवाऊंगा. सभापति ने कहा कि सभी वार्डो में लगभग 50 लाख रूपये के नए विकास कार्य होने से वार्ड पार्षदों को वार्डो की जनसमस्याओं का समाधान करने व्यापक राहत मिलेगी. कार्यक्रम का संचालन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय और अंत में आभार प्रदर्शन जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका