RADA
छत्तीसगढ़

महिला ने अपने प्रेमी को उतारा मौत के घाट,जानिए क्या है वजह

रायपुर । रायपुर में एक युवक की अवैध संबंध की वजह से हत्या हो गई है। महिला ने ही उसके सिर पर हथौड़ी से कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करण बंजारे अपनी पत्नी पुष्पा बंजारे के साथ शारदा विहार कॉलोनी टेमरी में रहता था। करण राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे का एक दूर के रिश्तेदार संजय जांगड़े के साथ अवैध संबंध था। संजय अक्सर अकेले में पुष्पा से मिलने आया करता था। कई बार वह शराब के नशे में भी आता था। जिससे पुष्पा भी उससे नफरत करने लगी थी। रविवार रात को भी संजय घर पहुंचा था। इस दौरान घर पर अचानक करण आ गया। उसने देखा कि उसकी पत्नी पुष्पा और संजय में जमकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गई। तभी संजय घर से बाहर निकल कर आंगन में आ गया। तो पुष्पा ने गुस्से में आकर हथौड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस विवाद के दौरान हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी बाहर निकल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका