RADA
खेल

बांग्लादेश नहीं अब इस देश में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप,ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अब आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। आईसीसी ने वुमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के वेन्‍यू में बदलाव किया है। अब यह टूर्नामेंट बांग्‍लादेश के बजाए यूएई में खेला जाएगा। 3 से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह कार्यक्रम अब दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आलिया के जीवन के ऐसे अनसुने तथ्य जो आपको चौंका देंगे – Pratidinrajdhani.in

आईसीसी ने मंगलवार को कहा, ‘टूर्नामेंट का नौवां संस्करण अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस आयोजन की मेजबानी जारी रखेगा। टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दो स्थानों – दुबई और शारजाह में होगा।’

ये खबर भी पढ़ें : मानसिक रूप से स्वस्थ होने के संकेत – Pratidin Rajdhani    

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल

  • भारत बनाम न्‍यूजीलैंड: 5 अक्‍टूबर
  • भारत बनाम पाकिस्‍तान: 7 अक्‍टूबर
  • भारत बनाम श्रीलंका: 10 अक्‍टूबर
  • भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया: 14 अक्‍टूबर

ये खबर भी पढ़ें : आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वो वीर, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में – Pratidin Rajdhani

बोर्ड ने की यादगार तैयारी
ICC के चीफ एग्जीक्यूटिव ज्योफ एलार्डिस ने एक बयान में कहा, “बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं करना शर्म की बात है क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक यादगार आयोजन किया होगा।”

ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं सोभिता धूलिपाला? ‘मेड इन हेवन’ – Pratidin Rajdhani

बोर्ड का धन्‍यवाद देता हूं
ज्योफ एलार्डिस ने कहा, “मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टीम को इस आयोजन को बांग्लादेश में आयोजित करने की कोशिश करने और सक्षम करने के लिए सभी रास्ते तलाशने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, वे होस्टिंग राइट बरकरार रखेंगे। हम निकट भविष्य में ICC के वैश्विक कार्यक्रम को बांग्लादेश में ले जाने के लिए उत्सुक हैं।”

ये खबर भी पढ़ें : आधार कार्ड नंबर के लिए ये चीज नहीं होगी जरूरी, बिना आईडी होगी वेरिफाई

ग्रेग बार्कले ने बोर्ड को पुष्टि की कि वह नवंबर में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद आईसीसी अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे।बार्कले को नवंबर 2020 में स्वतंत्र आईसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : मनचाहे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे ग्राहक Updated Classic 350

वर्तमान डायरेक्‍टर्स को 27 अगस्त 2024 तक अगले अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन जमा करना आवश्यक है।
यदि 2 से अधिक उम्मीदवार हैं तो चुनाव होगा। नए अध्यक्ष का कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के 7 शहर, जहाँ आपको स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करना चाहिए

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका