RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

लखीमपुर के दशहरे मेले में आने का योगी आदित्यनाथ को मिला निमंत्रण

लखीमपुर खीरी । स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पालिकाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ ईरा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने नगर निकायों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। सीएम ने समस्याओं को बिंदुवार सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया है। नगर निकाय अध्यक्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष एवं लखीमपुर की पालिकाध्यक्षा डॉ इरा श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार को लखनऊ पहुंची। इस टीम ने अध्यक्षों की समस्याओं के साथ साथ लखीमपुर शहर की समस्याओं की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही लखीमपुर के प्राचीन ऐतिहासिक दशहरा मेले के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया। उन्हें सैकड़ो वर्ष पुराने इस दशहरे मेले की विशेषताओं से भी अवगत कराया।

इस दौरान अध्यक्ष परिषद संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं गोलागोकर्णनाथ पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने गोला नगर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने एवं गोला पालिका की समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री महोदय के सामने रख। जिस पर उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका