RADA
खानपानलाइफ स्टाइल

बेर है या सेब, देखकर फर्क नहीं कर पाएंगे, एकदम मीठा और रसीला होता है कश्मीरी एप्पल बेर

Types Of Ber In India: इन दिनों बेर का सीजन है। खट्टे मीठे बेर खाने में जितने टेस्टी लगते हैं उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बेर में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। बेर को इंडियन बैरीज भी कहा जाता है। बेर को फल के रूप में और सुखाकर दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में बेर की कई प्रजाति मिल जाएंगी। हरे रंग के गूदा वाले बेर लोग ज्यादा खाते हैं, लेकिन स्वाद में खट्टे मीठे देसी गोल बेर ज्यादा अच्छे लगते हैं। ऑनलाइन कश्मीरी एप्पल बेर भी बिक रहे हैं जो दिखने में बिल्कुल सेब की तरह होते हैं। कश्मीरी एप्पल बेर को देखकर आप चकरा जाएंगे कि ये बेर या सेब है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कश्मीरी एप्पल बेर कैसा होता है?

कश्मीरी एप्पल बेर को एप्पल बेर भी कहा जाता है। ये बेर थाईलैंड की एक किस्म है। इस बेर का स्वाद बहुत मीठा होता है। वजन में एप्पल बेर छोटे सेब जितना यानि करीब 100-200 ग्राम का होता है। ये हरे और लाल सेब जैसा दिखता है। इसकी कीमत नॉर्मल बेर से थोड़ी ज्यादा होती है। पहाड़ी इलाकों में इस बेर की ज्यादा पैदावार होती है। खास बात ये है कि ये बेर ज्यादा गूदा वाला और छोटे बीज वाला होता है।

भारत सुंदरी बेर

सेब जैसा लाल रंग का बेर भारत सुंदरी बेर भी है, जिसकी खेती का चलन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। भारत सुंदरी बेर एकदम लाल रंग का होता है। इसकी खेती करने के लिए ज्यादा जमीन की भी जरूरत नहीं होती है। भारत सुंदरी बेर की पैदावार इतनी ज्यादा होती है कि पेट टूटने की नौबत आ जाती है। इसलिए इस पेड़ को एक जाल से कवर करके रखा जाता है। खाने में ये बेर बहुत स्वादिष्ट और मीठा होता है।

अन्य बेर की प्रजाति

हरे और छोटे देसी बेर भी बाजार में काफी बिकते हैं। गांव में आज भी देसी बेर खाने का चलन है। लाल रंग के पके बेर भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। गोल और छोटे बेर भारत में काफी ज्यादा उगाए जाते हैं। खेती के अलावा लोगों के घरों में या आसपास भी बेर के पेड़ होते हैं जो सीजन पर बेर के फलों से पूरी तरह से लद जाते हैं।

बेर के फायदे

  • बेर में विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में होता है
  • बेर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो ब्लड फ्लो तो बेहतर बनाता है
  • बेर खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है
  • बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स होता है जो हार्ट को हेल्दी बनाता है
  • बेर में मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और पोटेशियम पाया जाता है
  • बेर में विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी6 भरपूर मात्रा में होता है
  • बेर में कई खनिज होते हैं इसे खाने से हड्डियां मजबूती बनती हैं
  • फाइबर से भरपूर बेर खाने से पेट और पाचन भी दुरुस्त रहता है

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका