मनोरंजन

“होमबाउंड” के साथ “लार्ड कर्जन की हवेली” का टीजर शुक्रवार को होगा रिलीज़

वेब-डेस्क:- गोल्डन रेशियो फिल्म व फर्स्ट रे फिल्म द्वारा निर्मित और मैक्स मार्केटिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ पश्चिमी देशो में रहने वाले एशियाई लोगों पर आधारित एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर शुक्रवार से सिनेमाघरों में ‘होमबाउंड’ के साथ दिखाया जाएगा।

फिल्म का मुख्य पोस्टर जारी
यह फिल्म अभिनेता अंशुमन झा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इसमें रसिका दुगल, अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे शानदार कलाकार हैं। हाल ही में फिल्म का मुख्य पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसने इसकी रिलीज़ को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अंशुमन को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार
‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का वर्ल्ड प्रीमियर मेलबर्न में हुआ था। यह पिछले साल यूरोप के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल, रेजर रील फ्लैंडर्स, में दिखाई जाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म थी। अंशुमन को 2024 में लंदन में प्रतिष्ठित यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ का पुरस्कार भी मिला है,पुरस्कार विजेता लेखक बिकास मिश्रा द्वारा लिखित, यह फिल्म पूरी तरह से यूके में फिल्माई गई है। ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ 10 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका