RADA
छत्तीसगढ़

जांजगीर में माजदा वाहन पलटने से 23 लोग घायल, 13 बच्चे भी शामिल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के जेल के सामने नेशनल हाईवे-49 पर आज रविवार सुबह एक माजदा वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकरिया झूलन गांव के लोग आज रविवार काे माजदा वाहन में सवार होकर मड़वारानी दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वाहन जांजगीर की जेल के सामने एनएच-49 पर पहुंचा, तो चालक ने बंदरों के झुंड को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि वाहन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकतर घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कुछ को गहरी चोटें भी लगी हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका