
छत्तीसगढ़
नियमों की अनदेखी कर चल रहे 4 वाहनों पर जुर्माना
नियमों की अनदेखी कर चल रहे 4 वाहनों पर जुर्माना
कोण्डागांव. नियमों की अनदेखी करते हुए मुसाफिरों की जान से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय राजमार्ग के पास वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना फिटनेस या लायसेंस के वाहन चलाने वालों के साथ ही क्षमता से अधिक सामान का परिवहन करने वाले और मालवाहक वाहनों मंे सवारी बिठाकर ले जाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। परिवहन विभाग द्वारा ऐसे 4 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9500 रुपए का जुर्माना लगाया और नियमानुसार वाहन चलाने की चेतावनी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
