RADA
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे स्टेशन की कुली महिलाओं का सम्मान

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मेहनतकश महिलाओं के साहस, समर्पण और परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि ये महिलाएं प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर अपने परिवार के साथ-साथ समाज को भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका संघर्ष और आत्मविश्वास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रायपुर संस्कार की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी ममता सोनी रहीं, जिन्होंने पूरे आयोजन को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम में जेसी मंजु, जेसी सूरज, जेसी अरविंद और जेसी विजय सहित संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महिलाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

आयोजकों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रेरणादायक पहल सभी के सहयोग से ही संभव हो पाती है। संस्था द्वारा आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका