
महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर में मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मच्छरजनित रोग शहर में कहीं भी फैलने ना पाए, इस हेतु सख्ती से मच्छर नियंत्रण अभियान चलाकर सतत मॉनिटरिंग करने कहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एंटी लार्वा ट्रीटमेंट सभी वार्डो में रोज सुबह अतिरिक्त टीमें लगाने, दिए निर्देश
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के अंतर्गत समस्त 70 वार्डों में रहवासियों को मच्छरों पर कारगर नियंत्रण पाने के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिए. महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारीगण सख्त मॉनिटरिंग करते हुए यह हर हाल में सुनिश्चित करें कि मच्छरों के नियंत्रण हेतु रायपुर में सभी वार्डों में प्रभावी अभियान व्यापक रूप से धरातल पर चले. रायपुर के किसी भी वार्ड की किसी भी बस्ती, मोहल्ले, कॉलोनी में मच्छर जनित रोग कदापि नहीं फैलना चाहिए. स्वास्थ्य अधिकारी और सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण सभी वार्डों को शत – प्रतिशत कवरेज करके रामकी कम्पनी के सफाई वाहनों की प्रतिदिन वार्डों में कड़ी निगरानी करवाकर डोर टु डोर कचरा कलेक्शन शत – प्रतिशत क्षेत्र कवर करवाकर किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि इसके सकारात्मक परिणाम स्वच्छ रैंकिंग बेहतर बनने के रूप में रायपुर शहर को प्राप्त हो सकें.
महापौर मीनल चौबे ने महापौर कार्यालयीन कक्ष में नगर निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही सहित सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में शहर की वर्तमान सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए रायपुर की सफाई व्यवस्था को राजधानी शहर के अनुरूप सुधारने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
महापौर मीनल चौबे ने सभी वार्डों में सुबह लगभग 4 घण्टे तक किये जाने वाले एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान को अतिरिक्त बढ़ाकर छह घण्टे तक करने,व्यापक तौर पर कीटनाशक दवा अतिरिक्त टीमें लगाकर मच्छरों पर सभी वार्डों में कारगर नियंत्रण प्राप्त करने सख्त मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए.
महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी नालों और नालियों की तले तक पूर्ण सघन सफाई अभियान चलाकर सभी 70 वार्डों में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु करने निर्देशित किया है, ताकि नाली से गुजरने वाली पाईप लाईनों का सफाई पूर्ण व्यवस्थित होने पर पता लगाया जा सके और उन्हें तत्काल बाहर सुरक्षित शिफ्ट करवाने और पाईप लाईन लीकेज के प्राप्त होने वाले प्रकरणों पर शत – प्रतिशत तत्काल निराकरण की कार्यवाही की जा सके
महापौर ने कहा कि नालियों की तले तक सफाई ना होने की स्थिति में नाली के भीतर से गुजर रही पुरानी पाईप लाइनों में संभावित लीकेज होने पर उसका पानी लोगों के घरों में आने की आशंका बनी रह सकती है, जो पूर्ण तले तक सभी नालियों और नालों की पूर्ण व्यवस्थित सफाई होने से निश्चय ही समाप्त हो सकेगी, यह कार्य जनहित में प्राथमिकता के साथ किया जाए.


