खानपानलाइफ स्टाइल

नाश्ते में बनाएं अंकुरित मूंग और हरे प्याज की टिक्की, उगलियां चाटते रह जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

हेल्दी खाने वालों के लिए नाश्ते का अच्छा और स्वादिष्ट विकल्प है अंकुरित मूंग दाल और हरे प्याज की टिक्की। ये टिक्की खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। बहुत कम तेल में आप इसे आसानी से घर में तैयार कर सकते हैं। मूंगदाल टिक्की का स्वाद काफी हद तक कटलेट जैसा होता है। अगर आप वजन घटाने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं तो आसानी से मूंगदाल की ये टिक्की बनाकर खा सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए ये बेस्ट नाश्ता है। इससे आपका पेट आसानी से भर जाएगा और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी। फटाफट नोट कर लें अंकुरित मूंगदाल और हरे प्याज की टिक्की की रेसिपी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंकुरित मूंग और हरे प्याज की टिक्की की रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इसके लिए करीब 1 ½ कप साबुत मूंगदाल लेनी है और उसे अंकुरित होने के लिए भिगो देना है। अब अंकुरित मूंग को मिक्सर में डालकर हल्का पानी डालकर दरदरा पीस लें। मूंगदाल के पेस्ट को गहरे बाउल में निकाल लें।

दूसरा स्टेप- इसमें आधा कप कटा हरा प्याज, 2 चम्मच कटी हरी मिर्च, थोड़ा कटा हुआ लहसुन, ¼ कप ओट्स का आटा और स्वाद अनुसार नमक डालकर सभी चीजों को मिला लें।

तीसरा स्टेप- इस मिश्रण से पसंदीदा शेप की टिक्की बना लें। इसे कटलेट जैसी शेप में बनाकर तैयार करें। नॉन-स्टिक तवे पर हल्का ऑयल लगाकर टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का होने तक सेंक लें।

चौथा स्टेप- टिक्की को क्रस्पी बनाना है तो गैस की फ्लेम मीडियम कर लें। इससे टिक्की अंदर तक अच्छी तरह से सिक जाएंगी। आप इन्हें हरी चटनी, सॉस या किसी दूसरी चटनी के साथ गर्मागरम सर्व करें।

घर में मेहमान आने पर ये टिक्की बनाकर सर्व कर सकते हैं। बच्चों को नाश्ते में और टिफिन में भी ये टिक्की दे सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका