छत्तीसगढ़

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में 9 हजार से ज्यादा सीटें अब भी खाली, तीसरे चरण में बच्चों को मिलेगा एक और मौका, देखें पूरा शेड्यूल

RTE Admission 2026: प्रदेश के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो गई है। अभी भी लगभग 9242 सीटें रिक्त हैं। जिसे देखते हुए अब तीसरे राउंड में सीट अलॉटमेंट व लॉटरी की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों से प्राप्त डाटा के अनुसार, राज्य में 6858 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई की 23124 सीटें हैं। दो चरणों के बाद इनमें से लगभग 13882 सीटों में प्रवेश पूरा हो चुका है। चयनित स्टूडेंट्स को 17 जुलाई तक प्रवेश लेना था।

आदर्श विद्यालय, मोवा ने ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर सीबीएसई जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला की मेजबानी की

तृतीय चरण के लिए आवेदन 22 से

संचाललनालय की ओर से तृतीय व अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए पात्र आवेदक आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई से 5 अगस्त तक कर सकते हैं। उसके बाद नोडल प्राचार्य के द्वारा आवेदनों का परीक्षण व सत्यापन के बाद 10 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन लाॅटरी व काउंसिलिंग के माध्यम से सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद बच्चों को 17 अगस्त से 25 अगस्त के बीच प्रवेश लेना होगा।

सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी एवं चार सवारी करना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की वैधानिक कार्रवाई

जानें राज्य के सबसे ज्यादा सीटों वाले जिले के बारे में

रायपुर में संचालित 824 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई की 3204 सीटें हैं। जिनमें से अब तक 2458 सीटों में प्रवेश पूरा हो चुका है। ऐसे ही बिलासपुर के 562 स्कूलों की 2228 सीटों में से 1398 पर प्रवेश हुए हैं, दुुर्ग के 531 स्कूल की 1581 सीटों में से 1042, बलरामपुर के 190 स्कूल की 1524 सीटों में से 795, मुंगेली के 226 स्कूल की 1011 सीटों में से 699 पर प्रवेश हो चुके हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper