व्यापार

सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी इतना रुपए

सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी इतना रुपए

कारोबारियों की ओर से की गई मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 1,450 रुपये की गिरावट के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी की कीमत में भी 2,300 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Crime news: चोरी के अवैध कबाड़ रखने वाले कबाड़ कारोबारी पर प्रहार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के अनुसार, दिल्ली में सोने का भाव 1,450 रुपये की गिरावट के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमत 2,300 रुपए टूटकर 83,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 85,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ थी।

ये खबर भी पढ़ें : तीन जोनों में स्मार्ट सिटी के कार्यों से एमडी नाखुश

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ”दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 1,450 रुपये की गिरावट आई और इसमें 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘एमीस्पार्क 2024’ शुरू

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 55 डॉलर की गिरावट के साथ 2,310 डॉलर प्रति औंस रह गया। मध्य पूर्व में तनाव कम होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लंबे समय तक दरों को ऊंचा रखने के संकेतों के बीच मंगलवार को सोने की कीमतों में और गिरावट आई।

ये खबर भी पढ़ें : फिर चला बेहतरीन अदाकारी माधुरी-करिश्मा के डांस का जादू

Back to top button
📰 E-Paper