उत्तरप्रदेश

सीएम योगी की मां की अस्थियां सरयू में विसर्जित, हरिद्वार से अयोध्या लेकर पहुंचे भाजपा नेता

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख गुरुवार को अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई। भाजपा नेता राकेश वर्मा हरिद्वार के चंडी घाट से अस्थियों की राख लेकर अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने संत तुलसीदास घाट के सामने पूरे विधि-विधान के साथ सरयू नदी में राख प्रवाहित की।

छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत 5 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, कंप्यूटर योग्यता को लेकर सरकार ने किया स्थिति साफ

हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार पहले ही हरिद्वार में अस्थियों का विसर्जन कर चुका है। इसके बावजूद राकेश वर्मा ने अपनी व्यक्तिगत आस्था के चलते अस्थियों की राख अयोध्या लाकर सरयू नदी में विसर्जित करने का निर्णय लिया।

गीतापुर निवासी राकेश वर्मा ने बताया कि वह दो दिन पहले हरिद्वार के चंडी घाट पहुंचे थे। वहां से माता सावित्री देवी की अस्थियों की राख एकत्रित कर कलश में लेकर आए थे। गुरुवार सुबह सरयू नदी में विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

योगी को जन्म देने वाली मां को किया नमन

राकेश वर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह उनकी व्यक्तिगत श्रद्धा और आस्था से जुड़ा विषय था। वह उस मां को नमन करना चाहते थे, जिन्होंने अपने बेटे को पाल-पोसकर योगी और संत बनाया। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी ने अपने बेटे को समाजसेवा, जनसेवा और मानवता के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संत और संन्यासी के रूप में योगी ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने, जनसेवा और मानवता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके इन्हीं कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

भरतकुंड में हुई शांति पाठ और प्रार्थना सभा

अस्थि विसर्जन के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे अयोध्या के ऐतिहासिक भरतकुंड में सावित्री देवी की पुण्यात्मा की शांति के लिए शांति पाठ और प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस आयोजन की जानकारी होने के सवाल पर राकेश वर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि यह उनकी निजी आस्था थी और वह स्वयं अस्थि कलश लेकर अयोध्या आए थे।

Chhattisgarh News: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर सख्त हुए CM साय, बोले- समाज को मिलकर करना होगा इन बुराइयों का खात्मा

20 नवंबर को हुआ था सावित्री देवी का निधन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर से अंतिम यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper