छत्तीसगढ़

एमएमआई और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

एमएमआई और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर। रायपुर शहर के हृदय स्थल मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) में सुबह 6 बजे से नारायणा हृदयालय एमएमआई हास्पिटल एवं अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छ.ग. तथा यातायात पुलिस रायपुर के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने व प्रेरित करने के उद्देश्य से जुम्बा डांस, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक तरीके से यातायात नियमों की जानकारी दी जावेगी। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की दिशा में लोगों को यातायात नियमों के महत्व को बताने, पालन कर वाहन चलाने की अपील करने के उद्देश्य से यह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्टे फिट विथ मी की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन से दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार एवं समाज पर होने वाले नुकसान को समझाया जाएगा। इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों को गोल्डन आवर्स में हास्पिटल पहुँचाकर जान बचाने वाले शहर के गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया जाएगा। एमएमआई हास्पिटल के चिकित्सकों द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को बचाने व सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी जानकारी दी जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका