अपराधछत्तीसगढ़

न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट के लिए फर्जी मैसेज करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट के लिए फर्जी मैसेज करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाईट के इम्पेनलमेंट के लिए आवेदकों को फर्जी मैसेज भेजने वाले के खिलाफ राखी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

दरअसल जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाइट के इम्पेनलमेंट के लिए 27 जून से 18 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन-पत्र आंमत्रित किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : कोरबा में एक पहाड़ी कोरवा व एक अन्य किशोरी की मौत का कारण बुखार और पीलिया

इस दौरान 16 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रबिक प्राईवेट लिमिटेड के नाम पर आवेदकों को व्हाटसअप मैसेज भेजकर यह कहा गया कि उनके आवेदन और पोर्टल्स में कुछ समस्या है, जिसके कारण जनसम्पर्क संचालनालय में उनके इम्पेनलमेंट की संभावना नहीं है। इसके समाधान के लिए आवेदक उनसे सम्पर्क करें।

ये खबर भी पढ़ें : Audit of all 102 ambulances operated in Sarguja

जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा इसकी शिकायत मिलने पर आज नवा रायपुर स्थित राखी थाने में एफआईआर क्रमांक 0158 दर्ज कराई गई है। राखी थाने द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 319 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : सुमन ने धागों से रफू कर दी गरीबी

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका